कराची में भीषण सड़क हादसा
(International)

पाकिस्तान के शहर कराची में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 55 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसा बस और तेल टैंकर की भिड़ंत से हुआ। इस टक्कर के बाद बस में सवार ज्यादातर लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुुताबिक बस सुपर हाइवे लिंक पर कराची से शिकारपुर जा रही थी। तभी सामने से तेज रफ्तार में एक तेल टैंकर आ रहा था। रफ्तार ज्यादा होने की वजह से टैंकर का ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और बस में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद दोनों ही गाड़ियों में आग लग गई। आग लगने से बस में सवार सभी लोग बुरी तरह झुलस गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।