(DELHI, India)
नौसेना ने अपने सभी युद्धक जहाजों, एयरक्राफ्ट कैरियर्स तथा सैनिकों को किसी भी चेतावनी का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। उल्लेखनीय है कि हालही में आतंकियों ने दो नौकाओं द्वारा गुजरात होते हुए भारत में घुसने का प्रयास किया था जिसे भारतीय सेना द्वारा निष्फल कर दिया गया था। इस प्रयास में आतंकियों ने स्वयं को बचाने के लिए एक नौका में आग लगा दी जबकि दूसरी में वापस भागने में सफल रहे। भारतीय नौसेना एडमिरल रॉबिन धोवन ने कहा है कि देश की साढ़े सात हजार किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा में हजारों मर्चेन्ट जहाज गुजरते हैं, लगभग ढाई लाख मछली पकड़ने वाली नौकाएं गुजरती हैं, ऎसे में चौबीसों घंटे निगरानी रखना एक बेहद विकट कार्य हैं। परन्तु हमारी सेना इसके लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि नौसेना को सशक्त बनाने के लिए युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर मिग-29के की तैनाती की जा रही है। इसके अतिरिक्त पीआई-8 एयरक्राफ्ट भी तैनात किए जा रहे हैं। इसके साथ ही तकनीकी रूप से सेना को सशक्त बनाने की हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।