हिंसा में शामिल उग्रवादी संगठनों के साथ कोई वार्ता नहीं: राजनाथ सिंह
(DELHI, India) सिंह ने यहां 19वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘चर्चा के लिए दरवाजे खुले हुए हैं। हम बातचीत करेंगे लेकिन किसी भी परिस्थिति में हिंसा में शामिल उग्रवादी संगठनों के साथ बातचीत नहीं होगी। हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ऐसे चरमपंथी समूहों के साथ बातचीत नहीं करेंगे।’ पूर्वोत्तर के उग्रवादी संगठनों से हिंसक गतिविधियों को त्यागने की अपील करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘वे गरीब लोगों की समस्याओं को नहीं समझते हैं। गरीबों का नरसंहार हो रहा है और युवा चुप नहीं बैठ सकते। युवाओं को उनसे लड़ना होगा, चाहे वो कितना भी ताकतवर हों।’ उन्होंने कहा, ‘हिंसा, लोगों को बांटने और उगाही में शामिल समूहों को किनारे लगाना होगा। मैं हिंसा और उग्रवाद से लड़ने में आपकी मदद मांगता हूं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।