सुप्रीम कोर्ट ने एनआरआई को बहुत बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें मतदान करने का अधिकार देने की बात कही है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इसके लिए अहम निर्देश दे दिए हैं। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि उसे चुनाव आयोग की सिफारिश मंजूर है। जिसमें एनआरआई को वोट का अधिकार देने की बात कही गई है। अब आने वाले कुछ दिनों में एक करोड़ से ज्यादा एनआरआई देश में चुनाव के दौरान वोट कर सकेंगे। आबू धाबी में रहने वाले शमशीर वीपी कुछ वक्त बाद केरल में वोट डाल सकेंगे। आपको बता दें कि एनआरआई को वोटिंग के अधिकार के लिए लंबे अर्से से वो सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे थे। शमशीर वीपी जो कि याचिकाकर्ता एनआरआई हैं। उनका कहना है कि ये एक बड़ी जीत है। सरकारी आकड़ों के मुताबिक कुल एक करोड़ 37 हजार एनआरआई हैं। जिंनमें यूएई में 17 लाख 50 हजार, यूके में 15 लाख, अमेरिका में नौ लाख 27 हजार, सऊदी अरब में 17 लाख 89 हजार, ऑस्ट्रेलिया में दो लाख 13 हजार और कनाड़ा में दो लाख एनआरआई हैं........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।