यूपी में जहरीली शराब से 20 लोग मरे
(India)
यूपी में जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 117 की हालत खराब है। मलिहाबाद के दतली गांव में सोमवार को जहरीली शराब पीने से 15 की जबकि उन्नाहव में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 117 से अधिक लोग मलिहाबाद, बलरामपुर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। इस मामले में 10 लोगों को सस्पेंड किया गया है। सीएम ने मृतकों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।