अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घने कोहरे की आड़ में पाकिस्तान ने घुसपैठ करवाने के लिए पहले रविवार रात हीरानगर और फिर सोमवार रात को सांबा सेक्टर में भारतीय चैकियों और रिहायशी क्षेत्रों में भारी गोलीबारी की। सांबा में लोहड़ी पर्व से एक दिन पूर्व रात 11 बजे कुल्लियां व सुचेतगढ़ में शुरू हुई गोलीबारी देर रात तक जारी रही। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान को करार जवाब दिया।इस बीच, सांबा जिले के रामगढ़ के कमोर इलाके में तीन संदिग्ध देखे जाने पर सेना व पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।