केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी आज नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक लेंगे। रायपुर में होने वाली बैठक में सड़क निर्माण में हो रही दिक्कतों की समीक्षा करने के लिए चर्चा करेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और शिपिंग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से ये बैठक बुलाई गई है। आपको बता दे कि एनडीए की सरकार आने के बाद नक्सल प्रभावित राज्यों में छत्तीसगढ़ को केंद्र में रखा गया है। बैठक में तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, गृह मंत्रालय, राज्य पीडब्ल्यूडी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और अन्य संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों के भी शामिल होने की चर्चा है........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।