सारधा चिटफंड घोटाले में पश्चिम बंगाल के खेल और परिवहन मंत्री मदन मित्रा की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की नजर तृणमूल कांग्रेस महासचिव मुकुल राय पर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले रॉय को सीबीआई ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। आपको बता दें कि टीएमसी के निष्कासित सांसद कुणाल घोष ने मुकुल राय और ममता बनर्जी पर सारदा चिटफंड घोटाले में शामिल होने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। घोष ने आरोप लगाया है कि ममता अपने राजनीतिक कद और सत्ता का प्रयोग करके सारदा घोटाले को दबाना चाहती हैं। दूसरी ओर ममता बनर्जी ने मामले में केंद्र सरकार पर सीबीआई के गलत प्रयोग का आरोप लगाया है......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।