राजनाथ ने युवाओं से की हिंसा रोकने की अपील
(India)
गुवहाटी में चल रहे 19वें युवा महोत्सव के समापन समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत की। उन्होंने साफतौर पर कहा कि मोदी सरकार में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। और साथ ही उग्रवादी संगठनों से बातचीत की किसी संभावना से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों के लिए बातचीत के रास्ते हमेशा खुले हैं। लेकिन किसी भी परिस्थिति में उग्रवादी संगठनों से बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विद्रोही संगठनों की हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए युवाओं से अपील की। उन्होंने कहा कि विद्रोही संगठन गरीबों की समस्या को नहीं समझते और वे गरीबों की ही हत्या कर रहे हैं। गरीबों से जबरन वसूली की जा रही है। ऐसे में युवाओं को चुप नहीं बैठना चाहिए। बल्कि ऐसे संगठनों का मुकाबला करना चाहिए..........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।