राजस्थान में ठंड बढ़ी
(India)
इधर राजस्थान में भी तापमान में गिरावट के कारण सर्दी का असर बढ़ गया है...राजधानी में लगातार दूसरे दिन कोहरा छाया रहा...लोगों की ठंड से धूजणी छूट गई...कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी थमी रही...इससे पहले सोमवारक को राजधानी की अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा। पर्वतीय क्षेत्र माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री, चूरू में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। भरतपुर-धौलपुर में भी सर्दी के तेवर तीखे रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।