जयपुर में पतंगबाजी जोरों पर
(India)
राजधानी जयपुर में आज सुबह से ही वो काटा का शोर सुनाई दे रहा है। बच्चों के साथ बड़ों में भी मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर खासा उत्साह है। जो बाजार से लेकर छतों तक दिख रहा है। आसमान सतरंगी नजर आया। सुबह सूरज निकलते ही लोग पतंगबाजी का आनंद ले रहे हैं। छतों पर म्यूजिक सिस्टम लगा गए हैं। इससे पहले बाजार में एलईडी लाइट की रोशनी के बीच लोगों ने मंगलवार रात को भी पतंगबाजी का आनन्द लिया। राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता को मकर संक्रांति और लोहिड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं। ताकि पूरे समाज का वातावरण सुखद बना रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।