भारत के खिलाफ छद्म युद्ध को बढ़ावा दे रहा है पाकिस्तान
(India)
सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान, जम्मू एवं कश्मीर में भारत के खिलाफ छद्म युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। जनरल सुहाग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान अपने देश में आतंकवादी घटनाओं का शिकार होने के बावजूद जम्मू एवं कश्मीर में छद्म युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में हाल के आतंकवादी हमलों से स्पष्ट है कि पाकिस्तान में आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर आज भी चल रहे हैं। साथ ही जनरल सुहाग ने कहा कि आतंकवादियों की ओर से किए जा रहे हमले उनकी हताशा को दर्शाते हैं। इससे यह भी पता चलता है कि सीमा पार आतंकवादियों के शिविर अब भी चल रहे हैं। पाक सेना द्वारा सीज फायर के उल्लंघन के मुद्दे पर जनरल सुहाग ने कहा कि आतंकियों को एलओसी से घुसपैठ करने में दिक्कत हो रही है। इसलिए वे अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।