(India)
नयी दिल्ली:आवंटित बजट का पूरा इस्तेमाल नहीं होने की वजह से स्वास्थ्य मंत्रालय के बजट में 6,000 करोडरुपये की भारी कटौती की जा सकती है, हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज कहा कि इस कटौती से मंत्रालय के किसी भी महत्वपूर्ण कार्य्रकम पर असर नहीं होगा.नड्डा ने कहा कि यह काम वित्त मंत्रालय ने किया है क्योंकि राज्यों सहित सम्बद्ध एजेंसियां धन का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाईं. नड्डा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय पर कोई असर नहीं होगा. इसके कारण मंत्रालय की किसी भी परियोजना, प्रमुख कार्य्रकम, उपकरण या दवा देने अथवा ढांचागत क्षेत्र के किसी भी कार्य्रकम पर असर नहीं होगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।