सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश जवानों की कुर्बानी को याद कर रहा है। 5 जनवरी को भारतीय सेना अपना 67वां आर्मी डे मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय सेना को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा सेना दिवस के अवसर पर मैं हमारी सेना के अदम्य साहस और वीरता को सलाम करता हूं। हमें उनके समर्पण और दृढ़ संकल्प का बेहद गर्व है। वहीं, थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने इंडिया गेट पर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परेड में हिस्सा लिया। 15 जनवरी 1948 को जब ब्रिटिश सरकार ने सेना की कमांड तत्कालीन सर्वोच्च कमांडर फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के नेतृत्व में भारतीय सेना को सौंपी तब से ये गौरव दिवस परंपरा के रूप में मनाया जाता है। ब्रिटिश सेना के जाने के बाद भारत सरकार ने वह दिवस मनाना शुरू किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।