(DELHI, India)
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'MSG' को हरी झंडी दिए जाने से नाराज सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन ने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय को इससे अवगत करा दिया है. हेडलाइंस टुडे को ईमेल पर दिए जवाब में उन्होंने इसकी पुष्टि की.लीला सैमसन ने गैरजरूरी दखल और पैनल के सदस्यों और संस्था के अधिकारियों के भ्रष्टाचार को अपने इस्तीफे की मुख्य वजह बताया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सेंसर बोर्ड का मजाक बना दिया गया है और मंत्रालय की ओर से नियुक्त किए गए अधिकारी ही इसे चला रहे हैं.विवादास्पद फिल्म 'MSG (मैसेंजर आफ गॉड)' को फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण (एफसीएटी) ने प्रदर्शन के लिए हरी झंडी दे दी है, जबकि पहले सेंसर बोर्ड ने इसकी इजाजत नहीं दी थी. फिल्म को हरी झंडी के बाद बोर्ड प्रमुख लीला सैमसन ने गुरुवार रात ही इस्तीफे का फैसला कर लिया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।