हरि शंकर ब्रह्मा आज संभालेंगे कार्यभार
(India)
चुनाव आयुक्त हरि शंकर ब्रह्मा नए मुख्य चुनाव आयुक्त बनने जा रहे हैं। वे आज अपना कार्यभार संभालेंगे। वी एस संपत 65 वर्ष की आयु में गुरुवार को रिटायर हो गए। कानून मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग में सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त हरि शंकर ब्रह्मा को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। ब्रह्मा 16 जनवरी से मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभालेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1975 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के अधिकारी ब्रह्मा असम के रहने वाले हैं। 64 वर्षीय ब्रह्मा का मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यकाल 19 अप्रैल तक तकरीबन तीन महीने का होगा। जब वे 65 वर्ष के हो जाएंगे। संविधान के मुताबिक इस पद पर काम करने के लिए ये उम्र की अधिकतम सीमा है। चुनाव आयोग में शामिल होने से पहले ब्रहमा केन्द्र में उर्जा सचिव थे। उन्होंने 25 अगस्त 2010 को चुनाव आयुक्त के रूप में अपना पदभार संभाला था। जे एम लिंगदोह के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाले ब्रह्मा पूर्वोत्तर के दूसरे अधिकारी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।