बरेली में हालात नियंत्रण में
(India)
यूपी के बरेली में एक बार फिर से दंगा भड़क गया है। दंगे की खबर मिलते ही हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पुलिस और पीएसी की कई गाड़ियां पहुंच गईं और हालात नियंत्रण में लिए। फिलहाल बहुत ज्यादा तनावपूर्ण जगहों पर धारा 144 लगाई गई है। आपको बता दें के यूपी के बरेली में दो समुदाय के बीच दंगा उस समय भड़का। जब कुछ लोग किसी पार्टी विशेष के पोस्टर को फाड़ रहे थे। इसी बीच दोनों समुदाय के बीच झड़प हो गई। दंगाइयों ने उपद्रव के दौरान पुलिस पर भी पथराव किया और पुलिस की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर और हवाई फायरिंग कर दंगाईयों को काबू में किया .....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।