कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया
(India)
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाकर्मियों ने केल्लार के केद्दार वनक्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षाबलों ने मृत आतंकवादियों से 3 एके राईफल्स, एक एसएलआर राईफल और एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने पांचों आतंकवादियों की शिनाख्त शकील, ताहिर, अलगार कांदी तोएब, इशाक और परवेज के रुप में की है। सुरक्षाबलों के मुताबिक इलाके में और भी आतंकी हो सकते है। जिसके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।