तीन दिवसीय पार्टनरशिप समिट 2015 का आगाज राजधानी जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ..सीआईआई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु थे....इसके अलावा आयोजन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे....केन्द्रीय उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण...मेसीडोनिया के प्रधानमंत्री निकोला ग्रेवेस्की. और सीआईआई के पदाधिकारी मौजूद रहे...राजस्थान में रिसर्जेन्ट राजस्थान नवंबर 2015 में होने जा रहा है और इस आयोजन को रिसर्जेन्ट राजस्थान का सफल चरण माना जा रहा है...मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि यह आयोजन गवर्मेन्ट और बिजनेसमैन के बीच की दूरी को कम करने वाला साबित होगा...उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऊर्जा...पर्यटन...कृषि ...माइन्स और मिनरल्स के क्षेत्र में निवेश की कई संभावनाएं हंै....राजे ने कहा कि गवर्नमेन्ट और व्यवसायिक संस्थाओं की साझेदारी देश के भविष्य की सूरत बयां करेगा...राजे ने यह भी कहा कि सही मायनों में विकास का मतलब सरकार...बिजनेसमैन और सिविल सोसायटीज के एकजुट होने पर नजर आएगा....उन्होंने इस दौरान स्किल डेवलपमेन्ट के जरिए युवाओं को रोजगार देने पर चर्चा की.... आयोजन में मौजूद राज्य के उद्योग मंत्री गजेन्द्र खींवसर ने कहा कि पार्टनरशिप समिट से रिसर्जेन्ट राजस्थान समिट को फायदा होगा...उन्होंने बताया कि राज्य ऊर्जा...पर्यटन और स्किल डेवलपमेन्ट के क्षेत्र में काफी संभावनाएं और रिसर्जेन्ट राजस्थान में इन्हीं सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा....खींवसर ने यह भी कहा कि रिसर्जेन्ट राजस्थान समिट में करीब 48 देशों के उद्योग मंत्री हिस्सा ले रहे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।