बिहार और झारखंड से होगा नक्सलियों का सफाया
(India)
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बिहार और झारखंड से नक्सलियों के सफाये के लिए कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही भरोसा दिया कि इसके लिए जितनी मदद चाहिए, केंद्र देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि नक्सलग्रस्त जिलों में ‘यंग एंड एनज्रेटिक’ अधिकारियों, खासकर डीएम और एसपी को तैनात करें। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में बिहार और झारखंड के सीएम ने अपनी-अपनी मांगों को रखा, जबकि पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के सीएम की जगह उनके मंत्रियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलियों को समाप्त करने के लिए बिहार और झारखंड समेत अन्य राज्यों को जितना केंद्रीय बल चाहिए, केंद्र देने को तैयार है. केंद्रीय बलों की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।