तीन दिवसीय पार्टनरशिप समिट के दूसरे दिन रिसर्जेन्ट राजस्थान को लेकर विशेष सेशन का आयोेजन हुआ...इस सेशन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे...उद्योगमंत्री गजेन्द्र खींवसर...मुख्य सचिव सीएस राजन और डीआईपीपी के सचिव अमिताभ कांत मौजूद रहे....सेशन के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने निवेशका सेें आह्वान किया कि वे नवम्बर में होने वाली रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिट के जरिए प्रदेश का नवनिर्माण करने में व्यापक भागीदारी निभाएं... मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने श्रम और भूमि सुधार वित्तीय प्रबंधन, स्किल डेवलपमेंट, सोलर और इनवेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी के जरिए राजस्थान को देश का मोस्ट एम्प्लॉयमेंट एंड इनवेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट बनाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है..राजे ने कहा कि राजस्थान आज देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं वाले राज्यों में शामिल होने की ओर अग्रसर है...उन्होंने कहा कि एक ऐसे राजस्थान का निर्माण करना है जहां रोजगार की असीम संभावनाएं हों और मेड इन राजस्थान के उत्पाद मेड इन इंडिया का परचम विश्व में लहराएं....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।