अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा 27 जनवरी को आगरा में होंगे. ओबामा के दौरे के मद्देनजर आगरा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. 'ओबामा के लिए CCTV कैमरे, आम लोगों के लिए क्यों नहीं'
गृह विभाग के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि स्थानीय खुफिया इकाई (LIQ) को चौकसी बरतने और खुफिया ब्यूरो (IB) और अन्य खुफिया इकाइयों के साथ सहयोग करने को कहा गया है. रेलवे स्टेशनों- राजा मंडी, फोर्ट और कैंट और बस अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.आगरा को नई दिल्ली से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर आतंकवादी हमले की धमकी भरा खत मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है. अधिकारियों ने बताया कि विशेष सुरक्षाकर्मी और शार्प शूटरों को मुख्य और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा.सूत्रों ने बताया कि ओबामा के सुरक्षा घेरे की बाहरी परिधि में आतंकरोधी दस्ते (ATS) के 75 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जबकि अंदर की परिधि में सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली से लाए गए विशेष बल संभालेंगे. सबसे अंदरूनी घेरे में अमेरिका के विशेष खुफिया सेवा के एजेंट तैनात रहेंगे. कैंट इलाके में कई होटल खुफिया सेवा की टीम के लिए पहले से बुक हो गए हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।