उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ आज सुबह से चल रही थी। प्राप्त सूचना के मुताबिक मुठभेड़ आज सुबह आठ बजे शुरू हुई। दरअसल सेना की 22 आरआर और पुलिस के एसओजी दस्ते के जवानों को खबर मिली की सैदपोरा के एक मकान में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी छिपे हैं। खबर की सूचना मिलते ही जवानों ने मकान को चारों ओर से घेर लिया। आतंकियों ने जवानों को देखते ही वहां से भागने की कोशिश की और जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में जवानों ने भी उनपर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दोनों आतंकी वहीं ढेर हो गए।मारे गए दोनों आतंकियों के पास से दो एसाल्ट राइफलें व अन्य विस्फोटक समाग्रियां बरामद हुई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।