अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस पर भारत में होंगे, लेकिन उनकी यात्रा पर दिल्ली का प्रदूषण भारी पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ओबामा की यात्रा से पहले अमरीकी दूतावास के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट भेजी है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली की हवा तय मानकों से बहुत प्रदूषित है, जिससे फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। इसके चलते ओबामा अपनी यात्रा के दौरान खुले वातावरण में रहने से बचेंगे। ओबामा के आगरा का ताज महल देखने जाने का कार्यक्रम है। इसे देखते हुए 26 और 27 जनवरी को आगरा एक्सप्रेस हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मार्ग पर सुरक्षा की जांच अभी से शुरू कर दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।