कब से शुरू होगी मेट्रो?
(India)
मोदी के मेक इन इंडिया कैंपेन के साथ स्मार्ट सिटी के कॉन्सेप्ट को पूरा करने के लिए अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मेट्रो को जल्द शुरू होने के पक्ष में दिख रही हैं। उन्होंने शनिवार को जयपुर मेट्रो और यूडीएच के अधिकारियों से जानना चाहा कि वे मानसरोवर से चांदपोल तक ट्रेन ट्रेन का संचालन कब से शुरू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को जयपुर मेट्रो के काम का रिव्यू करने के लिए बुलाया था। मेट्रो के अधिकारियों ने फिर दोहराया कि वे मार्च में ट्रेन का संचालन शुरू कर देंगे। अभी काम तो पूरा हो गया है, लेकिन दो तरह के प्रमाणपत्रों के मिलने का इंतजार है। जिस भी दिन वे मिल जाएंगे, उस दिन के बाद कभी भी ट्रेन का ऑपरेशन शुरू किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।