पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सीबीआई ने कोयला घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक सिंह से यह पूछताछ दो दिन पहले की गई थी। हालांकि सीबीआई की ओर से अभी इस बाबत कुछ नहीं कहा गया है। अपुष्ट सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सीबीआई के अधिकारियों ने मनमोहन सिंह के घर पर जाकर हिंडाल्को कोल केस के मामले में उनसे पूछताछ की थी। बता दें कि सीबीआई को 27 जनवरी तक कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी है। इस संबंध में संपर्क किए जाने पर सीबीआई के प्रवक्ता कंचन प्रसाद ने घटनाक्रम की न तो पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने ऐसी पूछताछ होने से इनकार किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।