जेएलएफ में पहले ही दिन विवाद
(India)
लगता है विवादों और जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल का बडा गहरा रिश्ता बन गया है। उद्घाटन के ठीक बाद बुधवार को नेशनल एंथम को लेकर विवाद पैदा हो गया.... फेस्टिवल में राष्ट्रीय गान का फ्यूजन कर उसके वास्तविक स्वरूप को बदल दिया गया। राष्ट्रीय गान के सम्मान में राज्य की मुख्यमंत्री सहित फेस्टिवल में मौजूद तमाम सेलिब्रिटीज और विजिटर्स जहां खडे थे, वहीं खडे होकर राष्ट्रीय गान का सम्मान करने लगे, लेकिन जैसे ही वेस्टर्न फ्यूजन के साथ नेशनल एंथम सुनाई दिया, सब हक्के बक्के रह गए। राज्य की मुख्य्मंत्री वसुंधरा राजे ने भी राष्ट्रीय गान के बदले इस स्वरूप पर नाराजगी जताई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।