शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी आज शिक्षा संकुल में शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस दौरान होने वाली बैठक में संगठनों की मान्यता का मुद्दा हावी रहेगा। विभाग ने बैठक के लिए कई संगठनों को सूचना देकर अध्यक्ष और महामंत्री को बुलाया है। इनके नहीं आने की स्थिति में कोई भी दो पदाधिकारी बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। कई संगठनों के पास बैठक की सूचना नहीं पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जताई है।ऐसे संगठनों का कहना है कि अगर किसी संगठन विशेष के साथ ही वार्ता की गई और उनके संगठनों को नजर अंदाज किया गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इस बैठक में देवनानी शिक्षक पदाधिकारियों से स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर सुझाव आमंत्रित करेंगे। साथ ही शिक्षक संगठनों से उनकी समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।