जयपुर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन जाग उठा है। जिले में हुई करीब 19 मौतों से सबक लेते हुए जिला कलेक्टर कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में स्वाइन फ्लू रोग के निदान, बचाव, उपचार, नियंत्रण, प्रचार-प्रसार के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारियों को शहर में बढ़ते स्वाइन फ्लू को रोकने और मरीजों के चिकित्सा के लिए निर्देश जारी किए। उन्होंने सिनेमाघरों में स्वाइन फ्लू से बचाव संबंधी स्लाइड चलाने, स्कूलों में जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करने और नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई के निर्देश दिए। जिला कलेक्ट्रेट मंे स्वाइन फ्लू के लिए नियत्रंण कक्ष मंे 6 चिकित्सकों की टीम चैबीस घंटे निगरानी रखेगी। गांवों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच के लिए आशा सहयोगिनी, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और एएनएम की संयुक्त टीम बनाकर घर घर सर्वे किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।