स्वाईन फ्लू को लेकर कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना
(India)

प्रदेश में बढ़ते स्वाईन फ्लू के कहर पर कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के नाकामियों के चलते ये बीमारी उग्र रूप लेती जा रही है। अस्पतालों मंे दवाई का अभाव है, जिससे लगातार मौतें हो रही हंै, उन्होंने कहा कि अब भी सरकार इस मामले पर गंभीर नहीं है। उधर पार्टी प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास ने चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एक राजनेता को ऐसा बयान शोभा नहीं देता, बीमारी किसी को भी लग सकती है, गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो स्वाइन फ्लू दिल्ली और रायपुर से लाए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।