जयपुर जिले की 15 पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की गुरूवार को राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में हुई मतगणना के दौरान जिला प्रशासन की व्यवस्था फेल रही। सुबह 8 बजे मतगणना का काम चालू हुआ, लेकिन दोपहर बाद तक तो मतगणना कर्मी वोटों के पर्चे संभालने में ही लगे रहे। इसकी नतीजा यह रहा कि रात बारह बजे तक तो सभी पंचायत समितियों के परिणाम जारी नहीं हो सके। उधर, जिला परिषद के 51 वार्डो के लिए मतगणना रात दस बजे बाद शुरू हुई। ऐसे में रात बारह बजे तक तो जिला परिषद के किसी वार्ड का जिला प्रशासन के अधिकारी रूझान तक नहीं बता सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।