रिसर्जेंट राजस्थान समिट की तैयारियां शुरू
(India)
एसीएस यूडीएच अशोक जैन ने रिसर्जेंट राजस्थान समिट के लिए प्रभावी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विकास प्राधिकरणों और नगर विकास न्यासों को अपने-अपने क्षेत्र में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, नगर सौन्दर्यकरण के साथ ही जनहित से जुड़ी योजनाओं को क्रियान्वित करने की अपेक्षा की है। जैन मुख्य नगर नियोजक कार्यालय के सभागार में रिसर्जेंट राजस्थान-2015 की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रिसर्जेंट राजस्थान सम्मेलन में आने वाले निवेशकों को देखते हुए सभी विकास प्राधिकरण और नगर विकास न्यास अपने लैंण्ड बैंक की पुख्ता तैयारी मार्च तक पूरी कर ले। उन्होंने निर्देश दिए कि अर्फोडेबल हाउसिंग योजना की कड़ी मॉनिटरिंग की जाए। जैन ने कहा कि नगर विकास न्यासों और विकास प्राधिकरणों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए नीलामी, भूमि के नियमन के साथ नई योजनाएं लाई जाएं... उन्होंने आम आदमी को राहत देने के लिए अधिनियम और नियमों में सरलीकरण के प्रयास करने और प्रस्ताव बनाकर नगरीय विकास विभाग को भिजवाने भी बात कही....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।