राज्यपाल कल्याण सिंह दिल्ली दौरे पर
(India)
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह आज से दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर है। राज्यपाल दिल्ली में हो रहे दो दिवसीय राज्यपाल सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। दो-दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जा रहा 46वां और प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में यह तीसरा सम्मेलन है। इस सम्मेलन में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 21 राज्यपाल और दो उप-राज्यपाल भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।