भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि जयपुर को वल्र्ड क्लास सिटी बनाने का सपना कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देखा था. लेकिन अब राहुल का यह सपना मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूरा कर रही है. विधानसभा में बजट भाषण पर चर्चा के दौरान परनामी ने यह बात कही.उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी मेट्रो का विरोध नहीं किया.मेट्रो भाजपा सरकार भी लाना चाहती थी लेकिन दिल्ली की एक सर्वे एजेंसी ने कहा कि जयपुर में वर्ष 2025 से पहले मेट्रो की जरूरत नही है. कांग्रेस सरकार मेट्रो लाई और जयपुर शहर के विकास पर जो पैसा लगना था वह सारा पैसा मेट्रो को ट्रांसफर हो गया. शहर का विकास पूरी तरह से ठप्प हो गया...परनामी ने कांग्रेस और उसकी पूर्व अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमले किए. परनामी बोले मेट्रो आने के बाद शहर से सड़के और सीवरेज समाप्त हो गई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भी रिफाइनरी लाना चाहती थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने जो एमओयू किया वह हमारे भले के लिए नहीं था..परनामी ने कहा कि जमीन, तेल और पैसा, हमारा लेकिन हिस्सा केवल 25 फीसदी रखा गया. इसको लेकर फिर से नेगोशिएशन हो रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।