जयपुर शहरवासियों को अप्रेल-मई के आसपास वाईफाई की सौगात मिलने वाली है। सिस्को कंपनी के प्रबंध निदेशक ने जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त शिखिर अग्रवाल ने मुलाकात कर वाईफाई तकनीकी से अवगत कराया। अब जल्द ही कंपनी और जेडीए के बीच एमओयू होने वाला है। वाई.फाई सुविधा के लिए लोगों को मोबाइल का रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सुविधा केवल आधा घंटे निशुल्क रहेगी। इसके बाद लोगों को रिचार्ज करना होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट सत्र के दौरान इसकी घोषणा की थी। जानकारी के मुताबिक पहले दौर में मेट्रो स्टेशन, सिंधी कैंप, जंतरमंतर, रेलवे स्टेशन, सेंट्रल पार्क, आमेर किलाए जवाहर सर्किल पर ये सुविधा मिलेगी। इसके बाद अन्य जगहों पर वाई.फाई उपलब्ध कराई जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।