आज काउंटर टेरेरिज्म काफ्रेंस 2015 का तीसरा और अंतिम दिन है। समापन समारोह में कई राजनीतिक दिग्गजों के शिरकत करने की संभावना है। दुनिया के लिए चुनौती बन चुके आतंकवाद के खात्मे के लिए जयपुर में आयोजित काउंटर टेरेरिज्म काफ्रेंस 2015 में दूसरे दिन कई सत्रों में आतंकवाद से निपटने पर चर्चा हुई... कांफ्रेंस के दूसरे दिन आतंकवाद प्रभावित देशों के बारे में किए गए शोधों के बारे में बताया गया... इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि दुनिया में आज आतंकवादी संगठनों ने कई रूप इख्तियार कर रखे है... आतंकी संगठनों की ओर से पहले जहां घुसपैठ कर बम विस्फोट कर दहशत फैलाई जा रही थी...वहीं अब आतंकी संगठनों की ओर से इंटरनेट के जरिए अपना जाल फैला रहे है... बढ़ते साइबर अपराध इसका परिचायक है... वहीं रक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि आतंकी संगठनों की ओर से दुनिया में जाली मुद्रा, सीमा में घुसपैठ ,हथियारों की तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे काम किए जा रहे है... ऐसे में आतंकियों को रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए...आंतकवाद से निपटने के लिए पुलिस और रक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।