‘कश्मीर में आंतकी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार’
(India)
भाजपा नेता राम माधव ने कश्मीर में हो रही आंतकी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया है ,, काउंटर टेरेरिज्म काॅफें्रस में भाग लेने आए राम माधव ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार अच्छा काम कर रही है ,, शांति बहाली के लिए केंदª और राज्य सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है ,, उन्होंने कहा कि शांति के लिए केंदª सरकार पाकिस्तान से वार्ता करने को तैयार है, लेकिन जब भी शांति के लिए वार्ता की जाती है तो पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ शुरू कर आंतकी गतिविधि को अंजाम दिया जाता है , शांति के लिए पाकिस्तान को मिलकर वार्ता करनी होगी, वहीं उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में राज्य सरकार को केंद्र सरकार की नीतियों रीतियों के हिसाब से काम करना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।