जयपुर में सभी अपार्टमेंट्स को नहीं मिलेगा पानी
(India)

जलदाय विभाग ने सभी अपार्टमेंट्स को पानी देने से साफ इनकार कर दिया है। विभाग ने कहा है-उसके पास इतना पानी है ही नहीं कि सभी अपार्टमेंट्स को दिया जा सके। ज्यादा से ज्यादा 9 वर्ग किमी नए क्षेत्र में और पानी दिया सकता है, वह भी जुलाई के बाद। यह फैसला सोमवार को यूडीएच के एसीएस अशोक जैन की अध्यक्षता में यूडीएच, जलदाय ओर जेडीए अफसरों की मीटिंग में लिया गया। गौरतलब है कि सरकार ने अपार्टमेंट्स को बीसलपुर का पानी देने और दरें तय करने के लिए जेडीए और पीएचईडी को निर्देश दिए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।