विधानसभा अध्यक्ष से मिले पूर्व विधायक
(India)
विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से बुधवार को विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पूर्व विधायकों ने भेंट की और पेंशन वृद्धि पर आभार जताया..पूर्व विधायकों में हरिमोहन शर्मा, गंगासहाय, जीतमल, अशोक तंवर, मदनलाल चैहान, ,खुशवीर सिंह, सी. डी. देवल, ओमप्रकाश, जे. डी. बावर, भोलाराम सैनी, बाबूलाल संगारिया, हाजी कयूम खान और सांसद सुभाष बहेडिया शामिल थे..गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2012 से पहले 5 साल तक या पहले कोई भी विधानसभा सदस्य जिसे पेंशन 7500 रुपये मिल रही थी उसे विधानसभा सत्र में घोषणा कर एक अप्रेल 2015 से 15,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।