राजस्थान राज्य विधानसभा ने सोमवार को राजस्थान सिविल न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2015 को ध्वनिमत से पारित कर दिया,,, इससे पहले प्रभारी मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया,,, विधेयक पर हुई बहस के बाद राठौड़ ने कहा कि जनता को त्वरित और सुलभ न्याय मिले ,,,साथ ही न्यायालयों में मुकदमों का अम्बार नहीं लगे,,, इसका इस विधेयक में प्रयास किया गया है,,, इस विधेयक के पारित हो जाने के बाद राजस्थान उच्च न्यायालय में सिविल न्यायाधीश के पद को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के नाम से उल्लेखित किया जायेगा,,,वहीं महाराणा प्रताप कृषि एंव प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2015 पारित हो गया,,, कई विधायकों ने इस विधेयक की बहस में बात रखी,,,जिसके बाद विधेयक पारित हुआ,,, कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी ने संशोधन विधेयक रखा,,,और जवाब मे कहा कि उदयपुर संभाग के कृषि कॉलेज विश्विद्यालय से सम्बंधित होंगे,,, जिससे औषधीय पौधों को बढ़ावा दिया जाएगा,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।