जेडीए में 24 इंजीनियरों के तबादले
(India)
जेडीए में गुरुवार को एक बार फिर 24 इंजीनियरों के तबादले किए गए हैं। इनमें जेईएन से एक्सईएन तक शामिल हैं। इस बार भी उन लोगों को बदला गया है, जो एक ही पोस्ट पर लंबे समय से जमे हैं। इस बीच हाल ही बदले गए कुछ इंजीनियरों के तबादले रोके जाने की सिफारिशें आ रही हैं। इसके पीछे संबंधित अफसर उनके यहां काम प्रभावित होने की बात कह रहे हैं, लेकिन जेडीसी ने इस मामले में स्पष्ट रवैया अपनाते हुए उन्हें नई जगह ज्वाइन करने की नसीहत दी है। वहीं कुछ मामलों में तबादले रद्द करने के पीछे जस्टिफिकेशन मांगा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।