राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने मंहगाई भत्ता में 6 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस संबंध में सोमवार को वित्त विभाग ने आदेश जारी किए। अब कर्मचारियों को मूल वेतन पर 107 की जगह 6 फीसदी बढ़कर 113 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे करीब सात लाख अधिकारी-कर्मचारी और तीन लाख पेंशनर्स लाभांवित होंगे। वित्त विभाग के अनुसार यह डीए 1 जनवरी 2015 से लागू होगा। 1 जनवरी 2015 से लेकर 31 मार्च तक की भत्ते की राशि को कार्मिकों के सामान्य निधि कोष में जमा किया जाएगा । साथ ही जो भत्ता बनता है वह 1 अप्रैल 2015 से कर्मचारी को जुडकर मिलेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।