जापान यात्रा के बाद जयपुर पहुंचीं मुख्यमंत्री राजे
(India)

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा जापान यात्रा के बाद दिल्ली से शनिवार सुबह जयपुर पहंुची,,,जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री राजे का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री युनूस खान, बाबूलाल वर्मा, प्रभुलाल सैनी, सुरेन्द्र गोयल, कालीचरण सराफ और सांसद राम चरण बोहरा सहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, महापौर निर्मल नाहटा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगंुज देकर स्वागत किया । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रिसर्जेंट राजस्थान को सफल बनाने केलिए जापान यात्रा पर थी इस दौरान जापान के साथ कई समझौते हुए वहीं जापान की कई कंपनियों ने प्रदेश में निवेश के लिए मुख्यमंत्री को पूरा भरोसा दिलाया,,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।