इधर राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चार मंत्रियों के समूह के साथ विभागों के कामकाज की समीक्षा करेगी। 29 अप्रैल को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने सप्ताह में एक दिन कैबिनेट की बैठक आयोजित करने का फैसला लिया था। जिसमें मंत्रियों की अगुवाई में गठित समूहों द्वारा 4-4 विभागों के कामों की समीक्षा की जानी है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद करीब 11.30 बजे उच्च शिक्षा, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, होम और ट्रांसपोर्ट विभाग के मंत्री मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समक्ष अब तक किए गए कामों का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देंगे। सरकार को यह फीडबैक मिल रहा था कि जमीनी स्तर पर काम की गति बहुत धीमी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।