गायक अभिजीत के खिलाफ जयपुर में शिकायत दर्ज
(India)
फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ मुंबई कोर्ट के फैसले पर कमेंट करते हुए गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने तो हद ही कर दी। उन्होंने गरीबों को कुत्ता बताते हुए सलमान का पक्ष लिया है। जयपुर में अभिजीत के इस ट्वीट के खिलाफ एक संगठन यह मामला झोटवाड़ा थाने ले गया है। संगठन की ओर से अभिजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सामाजिक कार्यकर्ता सूरज सोनी का कहना है कि जिन बिंदुओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है, उनमें अभिजीत पर आरोप लगाए गए हैं कि वे युवाओं को शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए उकसा रहे हैं। गरीबों को कुत्ता कहकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसा कर वे मानवता का अपमान कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।