हटाए गए मंदिरों की हुई प्राण प्रतिष्ठा
(India)
जयपुर में परकोटे के भीतर मेट्रो प्रोजेक्ट कार्य के चलते हटाए गए मंदिरों की आज धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा की गई,,,,इस दौरान जेएमआरसी सीएमडी निहालचंद गोयल, जयपुर जिला कलक्टर कृष्ण कुणाल, जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के तहत परकोटे के भीतर से हटाए गए प्याऊ वाले हनुमान जी, कंवल साहब हनुमान जी, बारह लिंग महादेव जी, रामेश्वर महादेव, सफेद मार्बल कष्ट हरण महादेव जी और रोजगारेशवर महादेव मंदिर की मूर्तियों को नये मंदिरो में पूरे धार्मिक रिति रिवाज, विधि-विधान और मंत्रोंच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठित किया गया ,,,, इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा के लिए इन मंदिरों की मूर्तियों की स्थापना एवं हवन पूजा लगभग 51 पंडितों की ओर से करवाई गई। इस दौरान मंदिरों के पंडितों और धर्माचार्य के साथ ही बडी संख्या में श्रृद्धालुओं ने मंदिरों में पूजन किया ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।