रिसर्जेट राजस्थान लेकर मुख्यमंत्री राजे गंभीर है,,और उसी का नतीजा है कि रिसर्जेंट राजस्थान के बाद हुई पहली कैबीनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी है,,, तो वहीं इसके अलावा कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को वापस लेने पर रोक लगा दी गई है,, बैठक में विद्युत वितरण निगम के ओवर ड्यूज को पूरा करने के लिए विद्युत वितरण प्रबंधन उत्तरदायित्व विधेयक लाने का फैसला किया गया,,, यूनिवर्सिटीज में गुणवत्ता विकास के लिए नीति बनाई जाएगी,,, जिसमें राजस्थान स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल बनाने का फैसला हुआ है,, राज्य सरकार को इस वर्ष खसरा गिरदावरी रिपोर्ट मिल गई है,, इसके अनुसार राज्य में 46081 गांवों में खराबा हुआ,,जिसमें 14487 गांवों में 50 फीसदी और 33 प्रतिशत खराब 15820 गांवों में पाया गया,, 32 लाख 65 हजार हेक्टेयर भूमि पर खराबा हुआ,,, इसके लिए राज्य सरकार का ज्ञापन केंद्र के पास भेजा जा रहा है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।