पेयजल परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें-राजे
(India)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे पेयजल परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कर जनता को राहत पहुंचाएं। उन्होंने कुछ परियोजनओं में देरी को गंभीरता से लिया और संबधित अधिकारियों को फील्ड से हटाने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजे सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जलदाय विभाग से संबंधित वर्ष 2014-15 और 2015-16 की बजट और अन्य घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की विस्तार से समीक्षा की और कहा कि पेयजल एक अति महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसी परियोजनाओ में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही हो सकती।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।