मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि जरूरतमंदों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खाद्य नागरिक आपूर्ति से संबधित योजनाओ का लाभ पारदर्शिता के साथ समय पर मिले। राजे सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की बजट और अन्य घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि राशन वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए सभी जिलों में पीओएस मशीनो से वितरण 31 मार्च तक किया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को राशन सहित गुणवत्तापूर्ण अन्य उपभोक्ता सामग्री एक ही छत के नीचे सुलभ कराने के लिए अन्नपूर्णा भंडार योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।