जयपुर में गुरुवार सुबह गलता गेट थाना इलाके में एक घर में घुसकर चार लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार यह हमला प्रोपर्टी विवाद में किया गया है। पुलिस के अनुसार गलता गेट इलाके में बाइक पर आए चार लोग एक घर में घुस गए और वहां सो रहे पति अजमल व उसकी पत्नी मोबीना पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी पति के सिर में जबकि पत्नी के गले में गोली लगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।